23 नवंबर 2018 - 14:38
कराची हमले की इमरान ख़ान ने की भर्त्सना, भारत और चीन ने भी निंदा

पाकिस्तान के कराची शहर में चीन के वाणिज्य दूतावास पर हुए आतंकवादी हमले की जहां इस देश के प्रधान मंत्री इमरान ख़ान ने कड़े शब्दों में निंदा की है वहीं चीन ने भी इस हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया जतायी है।

इमरान ख़ान ने शुक्रवार तड़के हुए आतंकवादी हमले को इस्लामाबाद-बीजिंग के बीच रणनैतिक साझेदारी के ख़िलाफ़ साज़िश कहा है।

उन्होंने सिंध राज्य के केन्द्र कराची में हुए इस हमले की जांच के आदेश जारी किए हैं।

उधर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने इस हमले की भर्त्सना करते हुए कहा कि इस देश के वाणिज्य दूतावास के सभी कर्मचारी कराची में सुरक्षित व स्वस्थ हैं।

दूसरी ओर भारत के विदेश मंत्रालय ने भी कराची में चीन के वाणिज्य दूतावास पर हुए आतंकवादी हमले की भर्त्सना की है।

बलोच पृथकतावादी सेना ने पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम में हुए इस हमले की ज़िम्मेदारी क़बूल की है।